फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two arrested in misdeed with minor in ludhiana

रिश्ते शर्मसार: जिसे भाई मानकर राखी बांधती थी नाबालिग, उसी ने लूटी अस्मत; दूसरे ने भी किया मुंह काला

Sat, 01 Aug 2026 08:01 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Sat, 01 Aug 2026 08:01 AM IST
सार

पीड़िता एक आरोपी को अपना दूर का भाई मानकर राखी बांधती थी। उसी युवक ने करीब सात महीने पहले बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मुंबई भाग गया। वहीं मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार ने भी बच्ची से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Two arrested in misdeed with minor in ludhiana
दुष्कर्म - फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया, जिसके कारण वह सात महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़िता एक आरोपी को अपना दूर का भाई मानकर राखी बांधती थी। उसी युवक ने करीब सात महीने पहले बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मुंबई भाग गया। वहीं मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार ने भी बच्ची से दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची के पेट में तेज दर्द होने पर 29 जुलाई को यह मामला सामने आया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बच्ची का निजी डॉक्टर से परीक्षण कराया। इसमें सात महीने के गर्भ की पुष्टि हुई। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के गांव पंडित परवा निवासी श्याम लाल और बिहार के जिला गया के गांव नवादा निवासी सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अवनीत कौर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे का इलाज और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed