फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crackdown on illegal colonies: GMADA pastes notices.

Mohali News: अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा गमाडा ने चस्पा किए नोटिस

Thu, 03 Sep 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal colonies: GMADA pastes notices.
डेराबस्सी। डेराबस्सी क्षेत्र में अवैध इंडस्ट्रियल कॉलोनियां काटे जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद गमाडा के अधिकारी हरकत में आए हैं। विभाग की टीम ने पहले मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनियों में चल रहा काम बंद करवाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन अवैध कॉलोनियों के बाहर जमीन मालिकों के नाम कारण बताओ नोटिस चस्पा किए गए। इनमें तत्काल निर्माण और कॉलोनी विकसित करने का काम बंद करने की हिदायत दी गई है। आदेश की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि डेराबस्सी तहसील क्षेत्र में कथित तौर पर इन कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्रियां अभी भी हो रही हैं। उनका कहना है कि कॉलोनाइजर निर्धारित फीस जमा नहीं करवाकर सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने पूरे मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करिंदों के नाम पर कॉलोनी काटने का आरोप: पड़ताल के दौरान सामने आया कि कथित तौर पर कार्रवाई से बचने के लिए कुछ कॉलोनाइजर अपने कर्मचारियों या परिचितों के नाम पर जमीन और कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लोगों की वास्तविक आर्थिक क्षमता करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदने की नहीं है।
उन्होंने संबंधित लोगों के बैंक खातों और कथित लेनदेन की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed