सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Threat to blow up schools in Mohali Children sent back home police launch search operation

मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: मेल में लिखा-1.11 पर होगा धमाका, बच्चों को घर वापस भेजा गया

संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

मोहाली के कई प्राइवेट स्कूलों को बुधवार सुबह बम धमाके की मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को घर भेज दिया। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 

Threat to blow up schools in Mohali Children sent back home police launch search operation
मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बच्चों को घर वापस भेज दिया है। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। 
Trending Videos


कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के स्कूलों को भी धमकी भरे मेल भेजे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रशासन को धमकी भरे मेल मिले। इसके बाद एहतियातन स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस भेज कर स्कूल में छुट्टी कर दी गई। परिजनों को भेजे मैसेज में स्कूल की तरफ से कहा गया है कि सिक्योरिटी अलर्ट के चलते आज छुट्टी कर दी गई है। 



क्या लिखा है मैसेज में

वहीं सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है-मोहाली के स्कूलों और काॅलेजों में 1.11 बजे बम धमाके होंगे। मेल में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा 13 फरवरी को संसद में बम धमाके की भी बात कही गई है।

इन स्कूलों में की गई छुट्टी

जिन स्कूलों में छुट्टी की गई है, उनमें इन्फेंट जीसस स्कूल फेज 11, पैरागन स्कूल सेक्टर 71, मानव मंगल स्कूल फेज 10, शिवालिक स्कूल फेज 6, सेंट मैरी फेज 11, वाईपीएस स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल फेज 7 शामिल हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed