सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three youths riding a bike were blocked and attacked with axes.

Palwal News: बाइक सवार तीन युवकों का रास्ता रोककर फरसे किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Three youths riding a bike were blocked and attacked with axes.
विज्ञापन
होडल। पुन्हाना-होडल सड़क मार्ग पर गांव बोराका के पास शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवकों पर फरसे से हमला किया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव बिछोर निवासी राजेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 5 फरवरी को गांव निवासी धर्मवीर उसके पिता पूरन गांव से बाइक पर सवार होकर होडल शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लौटते हुए रात के साढ़े दस बजे के करीब गांव बोराका की जोहड़ के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने सड़क पर कार लगाकर उनकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही तीन आरोपियों ने उन फरसा से हमला कर दिया। इसमें उसके सिर व पैर में गंभीर चोट आई जबकि धर्मवीर के कान के अलावा पूरन के सिर में फरसा लगा। मारपीट करने के बाद व बेहोशी की हालत में उन्हें छोड़कर भाग गए। मामले में अभी किसी बदमाश की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed