फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nine students fell ill during parade rehearsal in Tarn Taran

पंजाब: परेड रिहर्सल के दौरान 9 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, गश खाकर मैदान में गिरी; अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

Thu, 13 Aug 2026 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

तपती गर्मी के बीच परेड करने के दौरान नौ छात्राएं मैदान पर गिर गईं। अभिभावकों ने व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन
Nine students fell ill during parade rehearsal in Tarn Taran
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तरनातरन में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर चल रही रिहर्सल के दौरान गुरुवार को तपती गर्मी में परेड की रिहर्सल करते समय नौ छात्राओं और एक अन्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सरकारी हाई स्कूल डालेके की आठ छात्राएं, श्री गुरु अर्जुन देव कन्या स्कूल तरनतारन की एक छात्रा और एक गैर-छात्रा शामिल हैं।

विज्ञापन


सभी को तत्काल प्रभाव से सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पिछले कई दिनों से छात्रों को विभिन्न प्रस्तुतियों और पीटी की रिहर्सल करवाई जा रही थी।
विज्ञापन


गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच पीटी रिहर्सल के दौरान अचानक कई छात्राओं की तबीयत एक साथ बिगड़ गई और वे मैदान पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद शिक्षकों और अन्य प्रबंधकों ने तुरंत स्थिति संभाली और प्रभावितों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 गर्मी में बच्चों से पीटी करवाने पर उठे सवाल
घटना के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल के दौरान छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। इतनी अधिक गर्मी में बच्चों से लंबे समय तक पीटी व अन्य शारीरिक गतिविधियां करवाने से पहले पीने के पानी, छायादार स्थान, आराम और तत्काल चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

अभिभावकों का कहना है कि रिहर्सल के दौरान बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देने के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए। साथ ही मैदान में किसी भी बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने की स्थिति में तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध रहनी चाहिए।

गैर-छात्रा के रिहर्सल में शामिल होने पर भी सवाल
मामले में एक गैर-छात्रा के रिहर्सल में शामिल होने की बात सामने आने के बाद एक अन्य सवाल खड़ा हो गया है। जिला स्तरीय सरकारी समारोह की रिहर्सल में कौन-कौन भाग ले सकता है और गैर-छात्रा को इसमें शामिल करने की अनुमति किस स्तर पर दी गई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की जरूरत है।

हालांकि सभी प्रभावितों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन घटना ने रिहर्सल के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जरूरत जरूर सामने ला दी है। अभिभावकों और लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए रिहर्सल के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed