{"_id":"6a7d976836754c337b020dee","slug":"woman-attacked-in-kapurthala-punjab-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में महिला पर हमला: मंदिर के बाहर बैठी थी पीड़िता, गोद में था बच्चा; आरोपी ने चप्पल से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में महिला पर हमला: मंदिर के बाहर बैठी थी पीड़िता, गोद में था बच्चा; आरोपी ने चप्पल से की पिटाई
Thu, 13 Aug 2026 03:37 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:37 PM IST
सार
महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कपूरथला में महिला की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला के ऐतिहासिक माता श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर बच्चे के साथ बैठी एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के बाहर बैठी महिला की एक शख्स ने चप्पल से पिटाई कर दी। महिला की गोद में बच्चा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज
वायरल वीडियो पर पुलिस और महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप और पुलिस द्वारा सुओ-मोटो लेते हुए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंदिर के गेट के बाहर बैठी महिला के साथ व्यक्ति द्वारा चप्पलों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पहले महिला को चप्पलों से पीटता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोगों द्वारा उसे रोकने और महिला को छुड़ाने के बावजूद आरोपी ने महिला पर पांव से भी हमला किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स की मंदिर के सामने ही दुकान है। महिला के साथ बैठे बच्चों ने आरोपी की बाइक से कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद वह गुस्से में आ गया और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि महिला की ओर से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग और ह्यूमन राइट्स कोर कमेटी की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग की गई, जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।
डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान वीडियो में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान विकास शर्मा पुत्र पवन कुमार, निवासी शेखपुर के रूप में हुई है। आरोपी मंदिर के सामने दुकान करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान वीडियो में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान विकास शर्मा पुत्र पवन कुमार, निवासी शेखपुर के रूप में हुई है। आरोपी मंदिर के सामने दुकान करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।