{"_id":"6a939a6b444a33181e0564ed","slug":"one-injured-in-shooting-targeting-associate-of-gangster-gurpreet-sekhon-in-mamdot-in-ferozepur-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका
Sun, 30 Aug 2026 08:20 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:20 AM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार में सवार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रधान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला GFX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र के बाजार में शनिवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब कार सवार नगर पंचायत प्रधान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में कार में सवार व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात पुलिस थाना ममदोट से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी और पार्षद कोमलजीत कौर के देवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी सवार थे। इसी दौरान अचानक कार में आए हमलावर बाहर निकले और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कार के शीशे पर चार गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते हुए हुई गुरप्रीत की मौत
गोली लगने से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया जा रहा था इस दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्की मैनी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों से संबंध हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में सेखों ने विक्की मैनी को नगर पंचायत का प्रधान बनवाया था।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुआ हमला
पुलिस अधिकारी ने बताया चुनावी रंजिश को लेकर इनका झगड़ा हुआ था। हमलावरों की पहचान हो गई है हमने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, जिन पर फायरिंग हुई है उनके साथ दो अन्य लोग बाइक पर सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।