फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress infighting Slogans raised in support of charanjit Channi in Patiala Bhupesh Baghel Raja Warring

कांग्रेस की रार नहीं हो रही खत्म: पटियाला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग के सामने चन्नी के हक में लगे नारे

Sat, 01 Aug 2026 02:54 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Sat, 01 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की रार नहीं थम रही है। चरणजीत चन्नी के हाईकमान से नाराज चल रहे हैं। प्रदेश पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल के सामने ही पटियाला में चन्नी के समर्थक में नारे लगे।

विज्ञापन
Congress infighting Slogans raised in support of charanjit Channi in Patiala Bhupesh Baghel Raja Warring
पटियाला में कांग्रेस की बैठक में माैजूद भूपेश बघेल, राजा वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रहे मतभेद एक बार फिर उभर कर सामने आ गए हैं। शनिवार को पटियाला में पार्टी की बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के संबोधन के दौरान चरणजीत चन्नी के हक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन




बैठक में भूपेश बघेल और अन्य पूर्व एमएलए समेत पूरी कांग्रेस लीडरशिप मौजूद थी। हालांकि वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को चुप रहने की अपील की लेकिन वह नहीं माने। इससे पहले भूपेश बघेल ने झंडा फहराने की रस्म निभाई। भरे पंडाल में जहां वडिंग के कैंप के नेता थे। चरणजीत सिंह चन्नी कैंप का कोई लीडर मौजूद नहीं था। पंडाल में चरणजीत सिंह चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने फतेहगढ़ साहिब से प्रदेशव्यापी हर बूथ मजबूत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान चन्नी गुट के कोई प्रमुख नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि नाराज नेताओं की सार्वजनिक चुप्पी भी पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। यदि चुनाव से पहले मतभेद दूर नहीं हुए तो इसका असर संगठन और चुनावी तैयारी दोनों पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुटता का दावा कर चुके हैं बघेल

हालांकि बघेल दावा कर रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी अंदरूनी मुद्दों का समाधान हो चुका है। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर भी उन्होंने साफ कर दिया है कि पार्टी हाईकमान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed