{"_id":"698084793405d42b2d0e26c5","slug":"punjabi-youth-died-in-australia-his-friend-from-haryana-was-also-killed-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक की मौत: परिवार कर रहा था बेटे की शादी की तैयारी; हरियाणा का दोस्त भी मारा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक की मौत: परिवार कर रहा था बेटे की शादी की तैयारी; हरियाणा का दोस्त भी मारा गया
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब और हरियाणा के दो लोगों की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। दोनों मृतक आपसे में दोस्त थे। पटियाला के राजपुरा का युवक सचिन ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रहा था। परिवार के लोग उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे।
मृतक सचिन की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पटियाला के राजपुरा से बेहद दुखद खबर आई है। राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव के युवक की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सचिन (31) के तौर पर हुई है। सचिन के साथ उसका दोस्त भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। सचिन का दोस्त हरियाणा के इंद्री निवासी साहिल था। सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।
Trending Videos
सचिन ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन के पास रह रहा था। वहीं, साहिल एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि साहिल की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। सचिन के परिवार का कहना है कि बुधवार को उसका शव राजपुरा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सचिन इसी महीने ऑस्ट्रेलिया से राजपुरा आने वाला था। घरवाले बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे। लेकिन बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सचिन के पिता अमरीश खिलन ने बताया कि सचिन साल 2019 से ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहा था। सचिन की मंगनी हो चुकी थी और उसकी मंगेतर भी ऑस्ट्रेलिया में रहती है।
25 जनवरी को छुट्टी के दिन सचिन अपने बचपन के दोस्त साहिल और मंगेतर के साथ घूमने गया था। सिडनी से ग्लैनिफर में सचिन और साहिल नदी में नहाने उतर गए। पानी की गहराई का पता न होने की वजह से दोनों डूब गए। इसी बीच सचिन की मंगेतर दोनों को बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाई।
अमरीश खिलन का कहना है कि 23 जनवरी को सचिन से आखिरी बार बात हुई थी। उसके दो दिन बाद यह दुखद हादसा हो गया। सचिन की डेड बॉडी भारत लाने में ऑस्ट्रेलिया की एनजीओ की तरफ से मदद की जा रही है, सचिन का शव बुधवार को राजपुरा पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
