{"_id":"6988d1c76afaf43b680fc4f1","slug":"as-the-crowd-increased-the-system-collapsed-and-the-highway-remained-jammed-for-three-hours-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153147-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भीड़ बढ़ी तो ध्वस्त हुई व्यवस्था, तीन घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भीड़ बढ़ी तो ध्वस्त हुई व्यवस्था, तीन घंटे जाम रहा हाईवे
Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बे में राप्ती तट पर डेढ़ माह चलने वाले माघ मेला में रविवार को भारी उमड़ी उमड़ पड़ी। इसकी वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। दोनों तरफ से वाहन इस तरह गुथ गए कि पैदल चलने तक की गुंजाइश नहीं दिखी।
कई एंबुलेंस जाम में फंसकर सायरन बजाती रहीं, लेकिन निकलने का रास्ता नहीं मिला तो धीरे-धीरे आगे बढ़ीं। इस बीच काफी संख्या में वाहन राप्ती नदी पुल के दोनों तरफ फंसे रहे। शुरुआत में पुलिस निष्क्रिय दिखी और जब दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई तो रास्ता खुलवाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बांसी कस्बे के राप्ती नदी के तट पर 17 जनवरी से माघ मेला चल रहा है। शुरुआत के दिनों में मौसम खराब होने और कपिलवस्तु महोत्सव के कारण मेले में भीड़ कम हो रही थी। महोत्सव खत्म होने के बाद रविवार को अचानक काफी भीड़ मेले में पहुंच गई। काफी संख्या में मेला देखने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहन पहुंच गए। हालत यह हुई कि हाई के दोनों तरफ बनाए गए पार्किंग स्थल छोटे पड़ गए।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर दिए, जिससे राप्ती नदी पुल के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पेट्रोल पंप तिराहा से रानीगंज तक लगे इस जाम से निकलने में लोगो को घंटों लग गए।
मेले में आए मोहन लाल, रामदास, इजहार, अरुण गुप्ता आदि का कहना है तीन दशक में ऐसी भीड़ मेले में देखने को नहीं मिली थी। सड़क के अलावा मेला परिसर में भी काफी भीड़ रही। लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एसएचओ बांसी मृत्युंजय पाठक के अनुसार मेले की भीड़ ज्यादा होने की वजह से परेशानी हुई, लेकिन सुरक्षित सभी को निकाल दिया गया।