सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Young man from Patiala murdered by his friend in Khadoor Sahib

Punjab: दोस्त ने युवक को मार डाला, बहाने से साथ ले गया और फिर खेला खूनी खेल, शरीर पर गहरे घाव

संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Feb 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के तरनतारन के खडूर साहिब में पटियाला के युवक की हत्या हुई है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने की है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

Young man from Patiala murdered by his friend in Khadoor Sahib
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

तरनतारन जिले के कस्बा खडूर साहिब में युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की है। मृतक शाह सिकंदर सिंह उर्फ सिकंदर (34) पटियाला के गांव ढडरिया का रहने वाला था। आरोपी दोस्त गुरनाम सिंह उर्फ पीटर ने साथी की मदद से सिकंदर को मौत के घाट उतार दिया। सिकंदर का शव खडूर साहिब क्षेत्र से मिला। सिकंदर की शादी नहीं हुई थी। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के घाव मिले हैं।

Trending Videos


शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस संबंधी थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पटियाला के थाना सदर के अधीन आते गांव सैफदीपुर के सरपंच गुरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए गुरनाम सिंह पीटर निवासी गांव शतराना (थाना पांतड़ा, पटियाला) व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि सरपंच गुरविंदर सिंह का साला शाह सिकंदर सिंह उर्फ सिकंदर पटियाला स्थित किराये के मकान में रहता था। तीन फरवरी को सरपंच गुरनाम सिंह अपने साले सिकंदर को मिलने के लिए उसके यहां गया। वहां पर सिकंदर का दोस्त गुरनाम सिंह उर्फ पीटर अपने एक साथी सहित वहां आया और कहने लगा कि किसी काम के लिए खडूर साहिब जाना है। जिस पर सिकंदर को पीटर ने कार में बिठा लिया और खडूर साहिब के लिए रवाना हो गए। अगले दिन शाम तक सिकंदर वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। 

5 फरवरी की शाम को सरपंच गुरविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक शव की तस्वीर देखी। वह सिकंदर की थी, जिसके बाद तरनतारन पुलिस से संपर्क किया गया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा के ध्यान में मामला आते ही पुलिस ने गुरविंदर सिंह के बयान दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गुरनाम सिंह पीटर ने अपने साथी की मदद से साजिश के तहत अपने दोस्त सिकंदर को पटियाला से साथ लिया और खडूर साहिब में लाकर उसे मौत के घाट उतारा। शुक्रवार को सिविल अस्पताल, तरनतारन से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  हत्या की वजह क्या थी, ये अभी सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed