{"_id":"6a90a90854ed7966bc014a38","slug":"retired-air-force-warrant-officer-takes-his-own-life-by-hanging-fir-registered-against-four-people-including-a-councilor-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163123-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एयरफोर्स के सेवानिवृत वारंट ऑफिसर ने फंदा लगाकर दी जान, पार्षद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एयरफोर्स के सेवानिवृत वारंट ऑफिसर ने फंदा लगाकर दी जान, पार्षद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सुसाइड नोट की कॉपी। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी निवासी एयर फोर्स से सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर रमेश (69) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने उनके बेटे दीपक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दीपक ने नगर पालिका के पार्षद सुनील शर्मा और समाजसेवी जगपाल समेत चार लोगों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। समालखा थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह दुर्गा कॉलोनी में बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।
टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रमेश के बेटे दीपक ने जौरासी निवासी जगपाल, पार्षद सुनील शर्मा, शिवम और जयकरण पर पर पैसे के लेन-देन और जमीन के विवाद में उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मैं परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं
पुलिस ने रमेश के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में उन्होंने लिखा है कि वह रमेश कुमार वारंट ऑफिसर एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। जगपाल उसे काफी समय से परेशान कर रहे हैं। पिछले एक साल से उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा हैं।
-- - वर्जन
सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -महिपाल, प्रभारी थाना समालखा।