फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleanliness is our responsibility: Archana

स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी : अर्चना

Mon, 21 Sep 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 21 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is our responsibility: Archana
लोधी पार्क के नजदीक कूड़ा उठाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी। स्रोत  - फोटो : samvad
पानीपत। भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को स्काईलार्क के पीछे स्थित लोधी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी ने की। जब स्वच्छता हमारी दिनचर्या और सेवा भाव का हिस्सा बनेगी, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम की मेयर कोमल सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पार्क में श्रमदान किया कार्यकर्ताओं ने कुछ ही देर में नाले के साथ लगे कूड़े के ढेर को उठा दिया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों के निर्माण से महिलाओं और बेटियों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को जनभागीदारी से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निकायों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है। जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह गली, पार्क, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि बच्चों और युवाओं को स्वच्छता के संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर स्वच्छता प्रहरियों को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर हरीश कटारिया, राजेश बतरा, हुकुम चंद मेहता, नवल जिंदल, प्रभारी ओमदत्त आर्य, तरुण पसरीजा और ऋषभ अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद

लोधी पार्क के नजदीक कूड़ा उठाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी। स्रोत 

लोधी पार्क के नजदीक कूड़ा उठाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी। स्रोत - फोटो : samvad

लोधी पार्क के नजदीक कूड़ा उठाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी। स्रोत 

लोधी पार्क के नजदीक कूड़ा उठाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी। स्रोत - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed