फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Volunteers pledged to uphold their commitment to service, dedication, and humanity.

Panipat News: सेवादारों ने सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति दायित्व को निभाने का लिया संकल्प

Mon, 21 Sep 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 21 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Volunteers pledged to uphold their commitment to service, dedication, and humanity.
निरंकारी आध्या​त्मिक स्थल पर कस्सी चलाकर सेवा कार्य शुरू करते राजपिता रमित। संवाद
समालखा (पानीपत)। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल भोड़वाल माजरी समालखा में संत निरंकारी मिशन के 79वें वार्षिक संत समागम की तैयारियों का रविवार से शुभारंभ किया गया। सेवादारों ने अरदास के साथ विभिन्न सेवा कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे सेवादारों ने सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अपने दायित्व को निभाने का संकल्प दोहराया। इस वर्ष 23 से 26 अक्तूबर तक भोड़वाल माजरी में तीन दिवसीय वार्षिक निरंकारी संत समागम आयोजित किया जाएगा। इस बार समागम का थीम जागृति रखा है।
विज्ञापन

सेवा कार्य का शुभारंभ सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से किया गया। राजपिता रमित कस्सी चलाकर सेवा कार्यों को शुरू किया। इस बार सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज सेवा कार्यों के शुभारंभ पर नहीं पहुंची। राजपिता रमित ने कहा कि देखने में यह केवल समागम स्थल की सफाई और व्यवस्थाएं शुरू करने का अवसर है, लेकिन इसके पीछे मानव जीवन को सेवा, परोपकार और आत्म-जागृति से जोड़ने का व्यापक संदेश छिपा है। इस वर्ष संत समागम का मुख्य भाव जागृति रखा गया है। संतों ने समझाया कि जागृति का अर्थ केवल नींद से जागना नहीं, बल्कि अपने जीवन की आध्यात्मिक वास्तविकता को पहचानना है। जब कोई व्यक्ति दूसरों की सेवा करता है तो उसके मन में यह भाव होना चाहिए कि उसे वास्तव में परमात्मा की सेवा करने का सुअवसर मिला है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से सद्गुरु मनुष्य को वह दृष्टि प्रदान करते हैं, जिससे वह प्रत्येक जीव में ईश्वर का दर्शन कर सके। यही जागृत अवस्था सेवा को अहंकार से दूर रखते हुए सच्चे समर्पण और प्रेम से जोड़ती है।
विज्ञापन

अक्तूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा, जुटेंगे हजारों सेवादार
संत समागम की भव्य तैयारियों को लेकर संत निरंकारी मिशन द्वारा विशेष सेवा पखवाड़े का भी आयोजन किया जाएगा। यह सितंबर से शुरू होकर अक्तूबर माह तक निरंतर चलेगा। इस पखवाड़े के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिशन से जुड़े सेवादार अलग-अलग व्यवस्थाओं में अपना योगदान देंगे। समागम स्थल पर टेंट लगाने, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, जल-पान और साज-सज्जा सहित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सेवादारों द्वारा संभाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव-मानव का बने सहारा, तभी सुंदर बनेगी धरती
कार्यक्रम में संतों ने आह्वान किया कि जीवन तभी सार्थक बनता है, जब उसमें दूसरों के लिए सहयोग और परोपकार की भावना पैदा होती है। जब मानव केवल अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर दूसरों के काम आता है, तो समाज में प्रेम, शांति और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर सेवा, प्रेम और सहयोग के भाव को निरंतर बढ़ाए, तो इस धरती पर एक सुंदर और सुखद वातावरण का निर्माण संभव है। समागम की तैयारियों में की जाने वाली प्रत्येक सेवा मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। संवाद

निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर कस्सी चलाकर सेवा कार्य शुरू करते राजपिता रमित। संवाद

निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर कस्सी चलाकर सेवा कार्य शुरू करते राजपिता रमित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed