सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dense fog alert in Punjab today in 13 districts

पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट: 13 जिलों में धुंध से बढ़ेगी दिक्कत, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 08:14 AM IST
सार

आदमपुर 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि फरीदकोट में पारा 4.9 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लुधियाना और पटियाला का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। 

विज्ञापन
Dense fog alert in Punjab today in 13 districts
पंजाब में कोहरे का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आज से प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना सहित 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

Trending Videos


विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक इन जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति रहेगी, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अगले छह दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। वीरवार को आदमपुर 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि फरीदकोट में पारा 4.9 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लुधियाना और पटियाला का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। 

अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।

तापमान की स्थिति

शहर           न्यूनतम        अधिकतम
अमृतसर        6.7             22.1
लुधियाना        6.4             24.1
पटियाला        7.4             24.3 
पठानकोट       6.9            23.2
होशियारपुर      5.9            23.2
फिरोजपुर        9.1            24.0

यलो जोन में पंजाब के छह शहर

पंजाब में धान की कटाई का काम पूरा हो चुका है और पराली जलाने के मामले भी बंद हो गए हैं लेकिन अभी प्रदेश के छह शहर यलो जोन में हैं। वीरवार को अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत 152 दर्ज किया गया। इसी तरह जालंधर का एक्यूआई 137, खन्ना 126, लुधियाना 112, मंडी गोबिंदगढ़ 158 और पटियाला 141 दर्ज किया गया है। 

बठिंडा का एक्यूआई सबसे कम 92 है जबकि चंडीगढ़ का एक्यूआई 176 दर्ज किया गया है। पराली को लेकर हर साल ही राजनीति गर्मा लाती है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराया जाता है जबकि पंजाब सरकार ने इस दावे को खारिज किया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के 9 शहरों को हॉटस्पॉट यानी गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया हुआ है। गैर-प्राप्ति उन शहरों को कहते हैं जो 5 साल की अवधि में लगातार वायु गुणवत्ता स्तर पीएम-10 के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को पूरा नहीं करते हैं। इन शहरों में डेराबस्सी, गोबिंदगढ़, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, नया नंगल, पठानकोट, पटियाला और अमृतसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed