{"_id":"6982a9649bb43098b1059143","slug":"dense-fog-alert-in-punjab-visibility-reduced-to-10-meters-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट: दृश्यता 10 मीटर तक घटी, जनजीवन प्रभावित; आगे कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट: दृश्यता 10 मीटर तक घटी, जनजीवन प्रभावित; आगे कैसा रहेगा माैसम
Wed, 04 Feb 2026 07:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:35 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आज भी कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
अमृतसर में घनी धुंध
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में घने कोहरे ने जनजीवन और सड़क यातायात प्रभावित कर दिया है।
मंगलवार को आदमपुर और एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 10 मीटर रह गई, बठिंडा में 50 मीटर से कम और हलवारा में 100 मीटर दर्ज की गई। पंजाब का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री पर पहुंच गया, बठिंडा सबसे ठंडा शहर बना। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान में मानसा 22.4 डिग्री, बठिंडा 22.2 डिग्री, फिरोजपुर 21.7 डिग्री, पटियाला 21.2 डिग्री, अमृतसर 20.9 डिग्री और लुधियाना 20.8 डिग्री पर रहा। घना कोहरा सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहा है, जबकि ठंड के चलते किसानों और आम लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री, लुधियाना और पटियाला 8.6 डिग्री, फरीदकोट 6.0 डिग्री, एसबीएस नगर 8.4 डिग्री, फिरोजपुर 4.1 डिग्री, होशियारपुर 8.4 डिग्री और रूपनगर 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।