फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Weather Alert for strong winds for next three days

Punjab Weather: अगले तीन दिन तेज हवाओं का अलर्ट, कोहरे से मिली राहत पर ठिठुरन बरकरार

Fri, 06 Feb 2026 07:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 07:29 AM IST
सार

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।

विज्ञापन
Punjab Weather Alert for strong winds for next three days
पंजाब का माैसम - फोटो : ANI/File

विस्तार

पंजाब में अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहेगा और लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। वीरवार को राज्य में कोहरे से राहत रही।
विज्ञापन


प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई और यह भी सामान्य के आसपास रहा।
विज्ञापन


रूपनगर में सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9, लुधियाना में 8.6, पटियाला में 9.3, गुरदासपुर में 5.0, होशियारपुर में 5.1, फिरोजपुर में 5.3 और एसबीएस नगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अमृतसर में 21.0, लुधियाना में 22.8, पटियाला में 23.2, पठानकोट में 21.9, बठिंडा में 22.6, फिरोजपुर में 22.9 और होशियारपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed