{"_id":"680b150edebf513d850d687c","slug":"punjab-weather-update-faridkot-hottest-with-45-2-degrees-heat-wave-alert-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: 45.2 डिग्री के साथ फरीदकोट पंजाब में सबसे गर्म, आज से हीट वेव का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: 45.2 डिग्री के साथ फरीदकोट पंजाब में सबसे गर्म, आज से हीट वेव का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:22 AM IST
सार
एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 30 अप्रैल को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने की संभावना है। वीरवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी का प्रकोप
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में मौसम विभाग ने आज से हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 45.2 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। पांच दिन हीट वेव का प्रकोप रहेगा और इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
हालांकि इसी बीच पंजाब में मौसम बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 30 अप्रैल को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने की संभावना है। वीरवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर हो गया है।
हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 16.6 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। वीरवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, लुधियाना का 40.1 डिग्री, पटियाला का 41.3 डिग्री, पठानकोट का 39.2 डिग्री, बठिंडा का 40.1 डिग्री, फिरोजपुर का 39.5 डिग्री, जालंधर का 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 18.3 डिग्री, लुधियाना का 21.0 डिग्री, पटियाला का 19.4 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 19.2 डिग्री, बठिंडा का 18.4 डिग्री (सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 19.5 डिग्री, फिरोजपुर का 17.3 डिग्री, जालंधर का 17.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Trending Videos