{"_id":"6a8dd292eae3a0f4eb046d99","slug":"prostitution-racket-operating-under-the-guise-of-a-spa-center-in-jalandhar-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस रेड में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; मौके पर मिली दो युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस रेड में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; मौके पर मिली दो युवतियां
Tue, 25 Aug 2026 11:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:07 PM IST
सार
सूचना में कुछ विदेशी युवतियों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस रेड में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से दो युवतियों को भी बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर पर थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित गोल्डन एवेन्यू मार्केट के ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून की आड़ में भरत कुमार उर्फ सैम नामक व्यक्ति कथित तौर पर बाहर से लड़कियों/महिलाओं को पैसे का लालच देकर बुलाता था और उनसे देह व्यापार करवाता था।
सूचना में कुछ विदेशी युवतियों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वहां मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से दो युवतियां भी मिलीं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिक्की निवासी जालंधर, करण कुमार निवासी मधेपुर, बिहार, राहुल निवासी जालंधर, अरुण कालिया निवासी जालंधर के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार बताए जा रहे स्पा सेंटर के मालिक की तलाश जारी है।