{"_id":"69b6dc38372b1905310a2ba8","slug":"punjab-investors-summit-organised-in-mohali-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन: सीएम मान ने की शिरकत, कहा- राज्य में करें निवेश; सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन: सीएम मान ने की शिरकत, कहा- राज्य में करें निवेश; सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार
तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन रविवार को मोहाली में संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में सीएम भगवंत मान ने शिरकत कर निवेशकों से पंजाब में निवेश करने की अपील की जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकें।
मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मोहाली में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अंतिम दिन उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उद्योग के लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग और रियायतों का भरोसा दिया। वैश्विक और राष्ट्रीय निवेशकों की मजबूत साझेदारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस सम्मेलन ने औद्योगिक विकास के लिए ऐसा माहौल बनाया है, जो राज्य की आर्थिक तरक्की को और रफ्तार देगा। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार सम्मेलन के दौरान दिए गए निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्टों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए छह महीने बाद समीक्षा सत्र करेगी।
ऐतिहासिक प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन वाले दिन कारोबारी दिग्गजों के साथ विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस सम्मेलन में शामिल होने और राज्य की आर्थिक तरक्की में सक्रिय साझेदार बनने के लिए यहां आए सम्मानित व्यक्तित्वों के समर्पण को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द भी कम पड़ जाएंगे। दुनिया भर के अग्रणी औद्योगिक नेता इस ऐतिहासिक और प्रगतिशील सम्मेलन में पहुंचे हैं।
राज्य के लोगों के जुनून और जज्बे के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हमेशा सूझवान नेता के रूप में विचरते हैं और हम देश और इसके लोगों के लिए कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि देश हमारे लिए सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक नया उभरता क्षेत्र है लेकिन मानव मस्तिष्क इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, जो मानव संसाधन के विकास के लिए अच्छा है। यह देखकर खुशी होती है कि नीति निर्माण के फैसलों में कारोबारी तेजी से ध्रुव बनकर उभर रहे हैं।
Trending Videos

सम्मेलन के दौरान हुए विचार-विमर्श का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा कि प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के तीन दिनों के दौरान लगभग 30 श्रृंखलाबद्ध सत्र करवाए गए, जो राज्य के आर्थिक विकास को और तेज करने में अधिक मददगार सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को तेज विकास की लीक पर डालने के अलावा यह सम्मेलन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन राज्य से युवाओं के विदेशों की ओर पलायन को रोकने और तरक्की व खुशहाली के नए युग की शुरुआत के लिए बेहद जरूरी हैं।
निवेशकों की साझेदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले लोग राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में साझेदार बनने के लिए खुद-ब-खुद आगे आ रहे हैं। यह पंजाब में तरक्की और खुशहाली को हुलार देगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है।
रोजगार और उद्योग पर सरकार के ध्यान के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों के सहयोग से ये लक्ष्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही मेरा उद्देश्य युवाओं के लिए अधिक से अधिक नौकरियां पैदा करना रहा है ताकि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर उन्हें नशों के खतरे से दूर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मैं उद्योगपतियों से अपील करता हूं कि वे पंजाब के दूत के रूप में काम करें और पंजाब की मुख्य विशेषताओं जैसे कारोबार करने में आसानी और सबसे अनुकूल व्यापारिक माहौल को अन्य राज्यों में अपने साथियों तक पहुंचाएं। हमारा उद्देश्य राज्य में अधिक से अधिक निवेश सुनिश्चित करते हुए पंजाब को देश का औद्योगिक केंद्र बनाना है।
प्रबंधकों और साझेदारों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैं इस समागम को सफलतापूर्वक करवाने के लिए इन्वेस्ट पंजाब को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा मैं उद्योग जगत के उन नेताओं का भी धन्यवाद करता हूं जो बड़ी संख्या में राज्य में निवेश करने के लिए यहां आए हैं। पंजाब औद्योगिक विकास के लिए अधिक अनुकूल माहौल पेश करता है। राज्य निर्माण क्षेत्र का केंद्र है और फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अन्य क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करता है।
राज्य के लोगों की उद्यमी भावना को उजागर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी हमेशा नंबर वन रहने के लिए ही पैदा हुए हैं क्योंकि उनके खून में कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना दौड़ती है। इस भावना से ही पंजाबियों ने हमेशा हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है और राज्य के उद्यमियों ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह दिन दूर नहीं जब पंजाब तेज औद्योगिक विकास की लीक पर होगा।