{"_id":"61d2d8007a2b2227b80b750f","slug":"punjab-top-news-03-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की बड़ी खबरें: नवजोत सिद्धू ने महिलाओं के लिए किया बड़ा एलान और आप ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की बड़ी खबरें: नवजोत सिद्धू ने महिलाओं के लिए किया बड़ा एलान और आप ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा में शामिल होने के ठीक छह दिन बाद, पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने भगवा पार्टी से नाता तोड़ लिया और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। लाडी ने सोमवार को कहा कि वह रविवार की रात कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस में लौट आए।

पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुलाजिमों को पक्का करने की फाइल को रोके जाने के पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। राज्यपाल ने कहा है कि एक जनवरी को मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है। संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के विधेयक पर छह सवालों के स्पष्टीकरण मांगने के साथ फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को लौटा दी थी। जवाब आने के बाद ही फाइल पर अगली कार्यवाही हो सकेगी। पढ़ें अन्य खबरें...
Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू का एलान-कांग्रेस सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह दो हजार रुपये, साल में आठ सिलिंडर मुफ्त
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने बरनाला के भदौड़ में एक बड़ा दांव खेल दिया। भदौड़ में आयोजित रैली में सिद्धू ने एलान किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर गृहिणी को 2 हजार रुपये महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं को साल में 8 गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। हर सवा महीने बाद मुफ्त गैस सिलिंडर मिलेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं सूची, मजीठा से लाली मजीठिया होंगे उम्मीदवार
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने पांच उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। दो दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया को मजीठा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। अमृतसर सेंट्रल से डॉ.अजय गुप्ता को टिकट दी गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले रंधावा: पंजाब में नहीं है अकाली नेता... दिखा तो तुरंत जेल जाएगा
नशा तस्करी मामले में फंसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी न होने से पंजाब में सियासत गरम है। नए साल के पहले दिन मजीठिया के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने की फोटो वायरल होने के बाद से विपक्ष ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा था। अब इसमें डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का बयान आया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब विधानसभा चुनाव: भाजपा में शामिल होने के छह दिन बाद कांग्रेस में लौटे विधायक बलविंदर लाडी
भाजपा में शामिल होने के ठीक छह दिन बाद, पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने भगवा पार्टी से नाता तोड़ लिया और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। लाडी ने सोमवार को कहा कि वह रविवार की रात कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस में लौट आए। पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में सीएम-गवर्नर विवाद: चन्नी के आरोपों पर बोले पुरोहित-गलत जानकारी के कारण रोकी गई फाइल, छह सवालों के मांगे हैं जवाब
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुलाजिमों को पक्का करने की फाइल को रोके जाने के पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। राज्यपाल ने कहा है कि एक जनवरी को मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है। संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के विधेयक पर छह सवालों के स्पष्टीकरण मांगने के साथ फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को लौटा दी थी। जवाब आने के बाद ही फाइल पर अगली कार्यवाही हो सकेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...