सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Wait Ahead for Flights from Chandigarh to Dubai Over 200 Passengers Traveled Daily

Chandigarh: चंडीगढ़ से दुबई की उड़ान के लिए करना होगा इंतजार, रोजाना दो सौ ज्यादा यात्री करते थे सफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 20 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार दुबई और आबूधाबी की उड़ान रद होने के कारण आर्थिक नुकसान भी काफी ज्यादा हो रहा है। इसकी वजह है कि करीब दो सौ से ज्यादा यात्री चंडीगढ़ से दुबई और आबूधाबी जाते थे।
 

Wait Ahead for Flights from Chandigarh to Dubai Over 200 Passengers Traveled Daily
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ से सीधे दुबई और आबूधाबी जाने वाले यात्रियों को अभी चंडीगढ़ से उड़ान का इंतजार करना पड़ेगा। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विमानन कंपनियों ने अभी उड़ान को बहाल नहीं किया है। 
Trending Videos


मार्च 2026 में मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से इन उड़ानों को रोक दिया गया था। यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंडिगो ने चंडीगढ़ से अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (6ई1481 और 6ई1482) को अस्थाई रूप से रोक दिया था। चंडीगढ़ से दुबई और आबूधाबी के लिए रोजाना सफर करने वाले करीब दो सौ से ज्यादा यात्री थे। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ ही कारपोरेट जगत से जुड़े लोग और पर्यटकों की संख्या भी काफी रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार दुबई और आबूधाबी की उड़ान रद होने के कारण आर्थिक नुकसान भी काफी ज्यादा हो रहा है। इसकी वजह है कि करीब दो सौ से ज्यादा यात्री चंडीगढ़ से दुबई और आबूधाबी जाते थे।

दुबई और आबूधाबी पंजाबी प्रवासियों के लिए यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने के लिए प्रमुख ट्रांजिट हब हैं। सीधी उड़ानें बंद होने से इन यात्रियों को भारी असुविधा हुई। चंडीगढ़ के करन अरोड़ा ने बताया कि उनको कई बार बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता था, दुबई और आबूधाबी की उड़ान थी तो सुविधा थी, अभी उनको दिल्ली या मुंबई के माध्यम से ही फ्लाइट लेनी पड़ती है।

वहीं, उद्योगपति दिवाकर सहूंजा ने बताया कि उड़ानों के कैंसल होने के कारण यात्रियों का खर्च बढ़ गया है। इस मामले में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ अजय वर्मा ने कहा कि उड़ानों को बहाल करने के लिए बातचीत चल रही है, जैसे ही हरी झंडी मिलेगी उड़ान शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed