फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   14 people were burnt in a fire at a firecracker warehouse in Banswara

Rajasthan: बांसवाड़ा में पटाखा गोदाम में लगी आग, 14 लोग बुरी तरह झुलसे; मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची

Thu, 13 Feb 2025 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

Rajasthan: रीको इंडस्ट्रियल एरिया पीपलवा में गुरुवार दोपहर को एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद धमाके हुए। हादसे में गोदाम के अंदर काम करने वाले 14 जने झुलस गए हैं, वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
14 people were burnt in a fire at a firecracker warehouse in Banswara
आग में झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया पीपलवा में एक पटाखा गोदाम में गुरुवार दोपहर करीब 2.15 बजे आग लग गई। आग लगने के बाद 2 बडे़ धमाके हुए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, वहीं सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी देवीलाल मीणा के निर्देश पर जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़ी गई। उसके बाद सीआई देवीलाल स्वयं अंदर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के पाइप से आग बुझाने में जुट गई। आग पर काबू पाया ही जाने वाला था कि अचानक फिर धमाका हुआ, जिससे सीआई, पुलिस के जवानों और फायर ब्रिगेड के कार्मिकों को बाहर दौड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन


दंपती और 4 बच्चों को बचाया
हादसे के समय गोदाम में श्रमिक दंपती और 4 बच्चे थे, जिन्हें बिना किसी नुकसान के बचा लिया गया। हालांकि गोदाम के आसपास के लोग धमाकों की आवाज सुन आसपास इकट्ठा हो गए थे। ऐसे में धमाकों के बाद उठी चिंगारियों की चपेट में आने से 12 जने झुलस गए। सभी को तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसे 14 जनों में से 2 के हाथ-पैर झुलस गए हैं। शेष मामूली झुलसने से खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर, एसपी, एडीएम पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम अभिषेक गोयल अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। बाद में कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई भी गंभीर जख्मी नहीं है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। आग पर काबू  पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी कई फेरे लगा चुकी है। 


किराए पर दिया गोदाम
जानकारी के अनुसार गोदाम जिस भूखंड पर बना हुआ है, वह अशोक अग्रवाल नाम के व्यापारी को आवंटित है। भूखंड स्वामी ने  इसे पटाखा व्यापारी सोनू सिंधी को किराए पर दे दिया है। रीको को इसकी जानकारी नहीं है। इधर, घटना के बाद पुलिस की ओर से जानकारी देने के बावजूद भूखंड मालिक व पटाखा मालिक मौके पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed