{"_id":"6a454afde45c63b37d0f6724","slug":"ajmer-news-rpsc-issues-key-guidelines-for-senior-teacher-recruitment-exam-admit-cards-three-days-before-exam-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड तीन दिन पहले होंगे जारी, आयोग ने जारी किए अहम निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड तीन दिन पहले होंगे जारी, आयोग ने जारी किए अहम निर्देश
Wed, 01 Jul 2026 10:44 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:44 PM IST
सार
आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय और पहचान संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील की है।
आयोग सचिव के अनुसार परीक्षा के प्रवेश-पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। वहीं अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से सात दिन पहले एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध Admit Card लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल के Recruitment Portal से भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक प्रश्नपत्र में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य
आयोग के अनुसार परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षा जांच और पहचान प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
ये भी पढ़ें: Bundi News: नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों का महापड़ाव, धान की फसल बचाने के लिए सड़क पर उतरे अन्नदाता
पहचान के लिए मूल दस्तावेज जरूरी
परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है तो अभ्यर्थी मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना आवश्यक होगा। स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
दलालों और फर्जीवाड़े से रहें सावधान
आयोग ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे किसी दलाल, मीडिएटर या असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगे या प्रलोभन दे, तो इसकी सूचना प्रमाण सहित आयोग के कंट्रोल रूम 0145-2635200, 0145-2635212 और 0145-2635255 पर दें।
आयोग ने बताया कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने या ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति कुर्क किए जाने का प्रावधान है।
गूगल मैप पर पूरी तरह निर्भर न रहें
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी कारणों से कुछ परीक्षा केंद्रों की लोकेशन गलत या अस्पष्ट हो सकती है। इसलिए परीक्षा दिवस से पहले ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते के अनुसार परीक्षा केंद्र का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।