{"_id":"6a1543bc1c80fe10330e2644","slug":"ajmer-news-woman-found-dead-in-isolated-hills-accused-consumed-poison-after-alleged-abduction-and-murder-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: सुनसान पहाड़ी इलाके में मिली युवती की लाश, अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: सुनसान पहाड़ी इलाके में मिली युवती की लाश, अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी ने खाया जहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
गेगल थाना इलाके में एक 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
मौके से साक्ष्य जुटाती एफएसएल टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के गेगल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण किया, फिर सुनसान पहाड़ी इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक ने जहर खा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्तों के साथ घर पहुंचा आरोपी
मृतका के पिता ने गेगल थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दूसरे गांव का एक युवक अपने दोस्तों के साथ उनके घर आया। आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने उनकी बड़ी बेटी (20) का जबरन अपहरण किया और कार में बैठाकर ले गए। परिजनों के अनुसार आरोपी युवती को सुनसान पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पंचायत-निकाय चुनाव अवमानना मामला: राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी
Trending Videos
दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया
घटना के बाद आरोपी युवक ने अपनी दादी को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक बेसुध हालत में मिला, जबकि पास में युवती का शव पड़ा था। दोनों को तत्काल किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी युवक का इलाज जारी है।
एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए गेगल थाना पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने आरोपी की कार और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ (ग्रामीण) रामचंद्र चौधरी ने बताया कि युवती के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के साथियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।