सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Big Revelation After Mothers’ Deaths in Kota, Injection Fails Quality Test, Statewide Alert Issued

Rajasthan News: कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बड़ा खुलासा, जांच में फेल निकला इंजेक्शन, प्रदेश भर में अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 26 May 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार

कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद जांच के लिए भेजे गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल अमानक पाए गए हैं। ड्रग विभाग ने संबंधित बैच की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है। हालांकि मौतों का इस इंजेक्शन से सीधा संबंध अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Rajasthan: Big Revelation After Mothers’ Deaths in Kota, Injection Fails Quality Test, Statewide Alert Issued
इंजेक्शन से गायब मिला ऑक्सीटोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद दवाओं की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के लिए भेजे गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल अमानक पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेशभर में संबंधित बैच की बिक्री और उपयोग पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।





ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि लैब जांच में सामने आया कि बाजार में सप्लाई किए जा रहे ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन में ऑक्सीटोसिन तत्व ही मौजूद नहीं था। यह इंजेक्शन अमृतसर स्थित मे. जैक्सन लैबोरेट्रीज द्वारा निर्मित बताया गया है। विभाग ने संबंधित बैच को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोटा में जिन प्रसूताओं की मौत हुई, उन्हें यही इंजेक्शन लगाया गया था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार मृत प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी और मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Banswara News: रीवा घटना के विरोध में बांसवाड़ा में जैन समाज की मौन महारैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्ट-ऑपरेटिव गायनी वार्ड में हुई मौतों के बाद ड्रग विभाग ने एहतियातन अस्पताल और ड्रग स्टोर से 30 से अधिक दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए थे। इनमें से अब तक 21 दवाओं की रिपोर्ट सुरक्षित आई है, जबकि बाकी दवाओं की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ड्रग कंट्रोल विभाग ने राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को संदिग्ध दवा स्टॉक के उपयोग और वितरण पर रोक लगाने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाकी दवाओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इनका कहना है
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMSCL) को निर्देश जारी कर संदिग्ध दवा स्टॉक के उपयोग और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी कोटा और बूंदी के ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्ट-ऑपरेटिव गायनी वार्ड और ड्रग स्टोर से विभिन्न दवाओं के नमूने लिए थे और तक़रीबन 30 से अधिक दवाओं के सैम्पल लिए गए थे, जिसमें 21 दवाएं सेफ पाई गई हैं और अन्य दवाओं के जांच परिणाम भी विभाग को जल्दी ही प्राप्त हो जाएंगे।
-अजय फाटक, ड्रग कंट्रोलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed