सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Sizzles Under Heatwave, Relief Likely From May 28

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी और लू से तप रहा राजस्थान, नौतपा के पहले दिन कई शहरों में पारा 45 पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 26 May 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में अगले 24 घंटे भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। 27 मई देर शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर जयपुर समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में धूलभरी आंधी, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

Rajasthan Sizzles Under Heatwave, Relief Likely From May 28
राजस्थान में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा के पहले दिन राजस्थान भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। सोमवार को जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अगले 24 घंटे तक गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहेगा, जबकि 27 मई की देर शाम से उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिन तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को 19 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कोटा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर में 45 डिग्री, पिलानी में 44.5, अलवर में 44.4, जैसलमेर में 44.3 और बीकानेर में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर क्षेत्र में दिन के समय सीवियर हीटवेव की स्थिति रही।

विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढें- Ev Vehicles: राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी रफ्तार, पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच EV की मांग में उछाल

जयपुर में सबसे गर्म दिन
राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बाड़मेर और जोधपुर से भी अधिक रहा। रात में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज होने से लोगों को गर्म रात का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जयपुर और आसपास के इलाकों में 28 मई से आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

हनुमानगढ़-अलवर में सबसे गर्म रात
दिन के साथ अब रात में भी हीट वेव्स चल रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान हनुमानगढ़ और अलवर में गर्म रात का असर बना रहा, जहां न्यूनतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। कोटा, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरू और झुंझुनूं समेत कई जिलों में देर रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed