सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two Seasons, One State: Rajasthan Battles Heat and Rain Together

Rajasthan Weather Forecast: गर्मी से राहत कब मिलेगी? मौसम विभाग ने बताया अगले चार दिन का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 10 Jun 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में मौसम दो रंग दिखा रहा है। श्रीगंगानगर 46.4 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि कई जिलों में आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग ने हीटवेव और बारिश दोनों का अलर्ट जारी करते हुए 11 जून से राहत की संभावना जताई है।

Two Seasons, One State: Rajasthan Battles Heat and Rain Together
Weather Forecast 10 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

 राजस्थान में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक ओर पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो दूसरी ओर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 6 जिलों में हीटवेव और 4 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।



मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 44.6, पिलानी में 44.5, फलोदी में 43.8 तथा बीकानेर और जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से सटे राजस्थान के जिलों में शाम के समय मौसम ने करवट ली। अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ में धूलभरी आंधी चली और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली।

विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढें- Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट अब तक आठ की मौत; घर में चल रहा था अवैध कारखाना

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम फिर बदलेगा। 11 से 14 जून के बीच जयपुर, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के अनेक क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कोटा में पारा 42.1 डिग्री, अलवर में 42 डिग्री और सीकर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और तेज हो सकती है, लेकिन 11 जून के बाद सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के बड़े हिस्से में राहत लेकर आएगा। हालांकि आंधी और ओलावृष्टि के कारण किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



 

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed