सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   After Deadly Jaipur Blast, Police Raid Illegal Firecracker Units and Seize Explosives

खो नागोरियान अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन: कई गोदामों पर छापे, भारी मात्रा में बारूद और पटाखा सामग्री जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 10 Jun 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के खो नागोरियान अग्निकांड के बाद पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। चार गोदामों पर छापेमारी में भारी मात्रा में बारूद और पटाखा सामग्री जब्त की गई। एफएसएल जांच के साथ विस्फोटक नेटवर्क की पड़ताल जारी है।

After Deadly Jaipur Blast, Police Raid Illegal Firecracker Units and Seize Explosives
जयपुर के खो नागाेरियान में पटाखा फैक्टरी का काला सच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस की विभिन्न टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर संदिग्ध गोदामों और पटाखा निर्माण इकाइयों की जांच की, जहां से भारी मात्रा में बारूद और पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक चार से अधिक गोदामों और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। शुरुआती जांच में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद कई स्थानों को जांच के दायरे में लिया गया है।



मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल विशेषज्ञ मौके से नमूने एकत्र कर उनकी जांच करेंगे, जिससे विस्फोटक सामग्री की प्रकृति और उसके भंडारण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- किलकारियों के बीच मातम का डर: पीबीएम अस्पताल में 6 प्रसूताओं की हालत गंभीर, जांच के लिए जोधपुर से पहुंची टीम

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने तीन गोदामों को प्राथमिक तौर पर अवैध गतिविधियों से जुड़ा मानते हुए उनकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भवनों के मालिकों, किराएदारों और संचालन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन स्थानों पर लाइसेंस के बिना विस्फोटक सामग्री का भंडारण तो नहीं किया जा रहा था।

जब्त किए गए बारूद और अन्य सामग्री का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, आपराधिक लापरवाही और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का मानना है कि खो नागोरियान अग्निकांड की जांच के दौरान अवैध पटाखा निर्माण और विस्फोटक सामग्री के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इसी कारण पूरे क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed