पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A family went to visit Khatu Shyam, but their nephew and daughter-in-law emptied a safe worth 1.5 crore rupees

Ajmer: खाटू श्याम दर्शन पर गया परिवार, सगे भतीजे-बहू ने उड़ाए डेढ़ करोड़ के गहने; 24 घंटे में खुलासा

Sun, 05 Jul 2026 09:31 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 09:31 PM IST
सार

अजमेर के आदर्श नगर में परिवार के खाटू श्याम दर्शन पर जाने के दौरान सगे भतीजे और उसकी पत्नी ने चाबी से ताला खोलकर डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और 5 लाख नकद चुरा लिए। पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
A family went to visit Khatu Shyam, but their nephew and daughter-in-law emptied a safe worth 1.5 crore rupees
भतीजे-बहू ने साफ कर दी डेढ़ करोड़ की तिजोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की वारदात किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के सगे भतीजे और उसकी पत्नी ने अंजाम दी। पुलिस ने आरोपी मनीष खंडेलवाल उर्फ मोनी और उसकी पत्नी दीप्ति खंडेलवाल उर्फ डोली को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि आदर्श नगर निवासी गोपाल खंडेलवाल का परिवार 30 जून को खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान आरोपियों ने पहले से चुराकर रखी गई चाबी से कमरे का ताला खोला और अलमारी में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा 5 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन


पढे़ं:  खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन परिवार के लौटने पर अलमारी से गहने और नकदी गायब मिले। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में सामने आया कि ताले तोड़े नहीं गए थे, बल्कि चाबी से खोले गए थे, जिससे पुलिस का शक घर के लोगों पर गया।

संदेह के आधार पर पहली मंजिल पर रहने वाले भतीजे मनीष और उसकी पत्नी दीप्ति से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते वारदात से एक दिन पहले गोपाल खंडेलवाल के कमरे की चाबी चोरी कर ली थी। परिवार के खाटू श्यामजी रवाना होते ही उन्होंने उसी चाबी से ताला खोलकर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। मामले में दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed