{"_id":"6a4b6d7e30bca2ebe700a88b","slug":"pappu-gurjars-health-suddenly-deteriorated-in-the-high-security-jail-and-he-was-brought-to-jln-hospital-complaining-of-chest-pain-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4471832-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सुर्खियों में अजमेर जेल: पप्पू गुर्जर की तबियत बिगड़ी, कुछ दिन पहले हुई थी इसी जेल में जगन गुर्जर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सुर्खियों में अजमेर जेल: पप्पू गुर्जर की तबियत बिगड़ी, कुछ दिन पहले हुई थी इसी जेल में जगन गुर्जर की हत्या
Mon, 06 Jul 2026 02:57 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:57 PM IST
सार
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद पप्पू गुर्जर की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत सामान्य बताई और वापस जेल भेज दिया। हाल ही में इसी जेल में उसके भाई जगन गुर्जर की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी जेल में पप्पू गुर्जर की अचानक बिगड़ी तबीयत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात अपराधी पप्पू गुर्जर की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। खाना खाने के कुछ देर बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद जेल प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन उसे जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकीय जांच में हालत सामान्य पाए जाने पर उसे दोबारा हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट कर दिया गया।
इलाज के बाद वापस जेल भेजा
जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि पप्पू गुर्जर को सबसे पहले जेल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, सीने में दर्द की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बेहतर जांच के लिए उसे पुलिस सुरक्षा के बीच रविवार रात करीब 10:45 बजे जेएलएन अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए। जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद चिकित्सकों ने उसे वापस जेल भेजने की अनुमति दे दी। फिलहाल उसकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
हाल ही में हुई थी जगन गुर्जर की हत्या
पप्पू गुर्जर कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का भाई है। उल्लेखनीय है कि 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर ही जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। इस वारदात के बाद 1 जुलाई को धौलपुर के भवुतीपुरा गांव में जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan: सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, ट्रॉमा ICU में तोड़ा दम; तीन दिन पहले हुई थी नवजात की मौत
फिर चर्चा में आई हाई सिक्योरिटी जेल
पप्पू गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि चिकित्सकीय जांच में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है और पप्पू गुर्जर पूरी तरह सुरक्षित है।