सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Hanumangarh Blast Conspiracy: Three Accused Including Auto-Rickshaw Driver from Ajmer Arrested in Ambala

हनुमानगढ़ विस्फोट साजिश: अजमेर के ऑटो चालक समेत तीन आरोपी अंबाला से गिरफ्तार, पड़ोसी बोले- सीधा-सादा था अकबर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh Bomb Plot: हनुमानगढ़ विस्फोट साजिश मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने अजमेर के ऑटो चालक अकबर उर्फ बाबू समेत तीन आरोपियों को अंबाला से गिरफ्तार किया। आरोपियों से आरडीएक्स और आईईडी बरामद हुए। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं।

Hanumangarh Blast Conspiracy: Three Accused Including Auto-Rickshaw Driver from Ajmer Arrested in Ambala
अजमेर के लौंगिया में स्थित आरोपी अकबर का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ में विस्फोट की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर के एक ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। एजेंसियों ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में अकबर उर्फ बाबू भी शामिल है, जो अजमेर में ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।

Trending Videos

 
अजमेर स्थित घर पर भी पहुंची जांच टीम
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार कार्रवाई के बाद जांच टीम अजमेर के लौंगिया क्षेत्र में स्थित अकबर के घर भी पहुंची। वहां से टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी जुटाई। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े संभावित अन्य लोगों की भी पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साजिश के पीछे विदेशी कनेक्शन की आशंका
सूत्रों के अनुसार इस साजिश के पीछे पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हाथ बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि उसके निर्देश पर ड्रोन के माध्यम से अमृतसर (पंजाब) में आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक सामग्री भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि इस सामग्री का इस्तेमाल आगे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
 
गिरफ्तारी की खबर से पड़ोसी हैरान
अजमेर में अकबर की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद उसके पड़ोसियों ने हैरानी जताई है। अकबर के पड़ोसी मोहम्मद शमसुद्दीन ने बताया कि वह बेहद सीधा-सादा युवक था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनके अनुसार अकबर के दो छोटे बच्चे भी हैं और मोहल्ले में आज तक उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।

पढ़ें- Rajasthan: ‘नीच जाति नहीं, नीच किस्म का आदमी कहा था’, पीएम मोदी को लेकर मणिशंकर अय्यर का बयान फिर चर्चा में
 
घर से घूमने की बात कहकर निकला था
पड़ोसी जितेंद्र भार्गव ने बताया कि अकबर करीब सात दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि वह जयपुर-दिल्ली घूमने जा रहा है। उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी भी मीडिया के माध्यम से ही मिली। उन्होंने कहा कि अकबर के खिलाफ पहले कभी किसी आपराधिक मामले की जानकारी सामने नहीं आई थी।
 
परिवार की पृष्ठभूमि भी सामने आई
एक अन्य पड़ोसी फारुख ने बताया कि अकबर के पिता बस कंडक्टर की नौकरी करते थे और परिवार सामान्य तरीके से जीवन यापन करता है। उनके अनुसार संभव है कि किसी ने पैसों का लालच देकर या ब्रेनवॉश कर उसे इस साजिश में शामिल कर लिया हो।
 
जांच एजेंसियों की पूछताछ जारी
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही हैं। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं तथा इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed