{"_id":"69d72e862cbab868b907c5ce","slug":"horrific-accident-at-gegal-toll-plaza-speeding-container-crushes-car-7-injured-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4143513-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गेगल टोल प्लाजा पर भीषण हादसा, कंटेनर ने कार को कुचला, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गेगल टोल प्लाजा पर भीषण हादसा, कंटेनर ने कार को कुचला, सात घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan:Rajasthan: अजमेर-जयपुर हाईवे पर गेगल टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कंटेनर के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कार सवार यात्रियों और टोल कर्मियों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया।
गेगल टोल प्लाजा पर भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गेगल टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोल टैक्स कटवाने के लिए लाइन में खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं टोल प्लाजा का केबिन भी बुरी तरह टूटकर चकनाचूर हो गया।
Trending Videos
सात लोग गंभीर तौर पर घायल
हादसे के समय कार में सवार यात्री टोल पार करने का इंतजार कर रहे थे। अचानक पीछे से आए अनियंत्रित कंटेनर ने कार को कुचलते हुए टोल बूथ में जा घुसा। इस हादसे में कार सवार लोगों के साथ-साथ टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे दो कर्मचारियों सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी
घटना की सूचना मिलते ही गेगल थाना प्रभारी नरपत बाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हाईवे पर बन गया अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया।
ये भी पढ़ें: अररिया के बाजार समिति गेट पर खौफनाक मर्डर, युवक का सिर धड़ से मिला अलग
कंटेनर जब्त
पुलिस ने हादसे में शामिल कंटेनर को कब्जे में ले लिया है, जो अजमेर से जयपुर की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कंटेनर की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन