सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: RBSE Board Exams Conclude, 30,000 Teachers Engaged in Evaluation; Result Likely on March 20

Rajasthan News: RBSE बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, मूल्यांकन में जुटे 30 हजार शिक्षक, 20 मार्च को आ सकता है रिजल्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

आरबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज सफलतापूर्वक समाप्त हो गईं। परीक्षा खत्म होते ही बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेज कर दिया है और 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Rajasthan News: RBSE Board Exams Conclude, 30,000 Teachers Engaged in Evaluation; Result Likely on March 20
जल्द ही आएगा 10वीं का परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी की परीक्षाएं बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। परीक्षाओं के समापन के बाद बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर परीक्षा और परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने के कार्य में तेजी से जुट गया है।
Trending Videos


सचिव राठौड़ ने कहा कि इस बार बोर्ड का पूरा स्टाफ तेज गति, सक्रियता और पूरी तल्लीनता के साथ परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित करने के लिए बड़े स्तर पर मानव संसाधन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: प्रेस से बात करते बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष करीब 30 हजार से अधिक शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। यह बोर्ड के इतिहास में सबसे बड़ा मूल्यांकन कार्यों में से एक है। बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Tiger Reserve: कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने की ओर बड़ा कदम, दो नए सफारी रूट और पैंथर सफारी की तैयारी

राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में कुल 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 19 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान 175 प्रकार के प्रश्न पत्र आयोजित किए गए, जिनकी परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गईं।
इसके अलावा प्रदेश में 66 ऐसे केंद्र बनाए गए थे, जहां उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित की जाती थीं और उन्हें मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया जाता था। वर्तमान में प्रदेश के 33 जिलों में केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य लगातार जारी है।

बोर्ड सचिव ने कहा कि मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है और निर्धारित समय सीमा में परिणाम जारी करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं तो 20 मार्च को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जा सकता है। बोर्ड प्रशासन परिणाम को समय पर और पारदर्शी तरीके से जारी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed