फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: RPSC releases admit cards; making this mistake at the exam center will result in denial of entry

राजस्थान: RPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र पर ये गलती की तो नहीं मिलेगी एंट्री; जानें जरूरी नियम

Wed, 16 Sep 2026 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Sep 2026 03:23 PM IST
सार

आरपीएससी ने निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स और निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा-2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। दोनों परीक्षाएं 19 सितंबर को होंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan: RPSC releases admit cards; making this mistake at the exam center will result in denial of entry
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा-2025 और निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा-2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों परीक्षाएं 19 सितंबर को दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

पहली पारी में निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी में निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी) का मॉक टेस्ट भी अपनी वेबसाइट के कैंडिडेट इंफॉर्मेशन विकल्प में उपलब्ध कराया है। आयोग परीक्षा केंद्र वाले जिलों की आवंटन संबंधी जानकारी पहले ही अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही मिलेगा प्रवेश
आयोग के निर्देश के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग ने सुरक्षा जांच और पहचान प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

अभ्यर्थियों के लिए नवीनतम रंगीन फोटो वाला मूल आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या स्पष्ट नहीं होने की स्थिति में मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना जरूरी है। स्पष्ट पहचान पत्र नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर होगी कड़ी कार्रवाई
आरपीएससी ने अभ्यर्थियों से किसी दलाल, बिचौलिए या अपराधी के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने या प्रलोभन देने वाले व्यक्ति की सूचना प्रमाण सहित जांच एजेंसी या आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 और 2635255 पर देने को कहा गया है।

पढ़ें: उदयपुर में मेयर की कुर्सी पर किसका नाम? भाजपा में पर्ची से रायशुमारी, भट्ट-सामर के बीच मंथन तेज

परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दोषी को आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और संपत्ति कुर्क कर जब्त करने का दंड दिया जा सकता है।

20 सितंबर को एसआई भर्ती की पुनः परीक्षा
आरपीएससी ने सब-इंस्पेक्टर तथा प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी। इसमें करीब 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 11 जिलों में कुल 666 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग सब-इंस्पेक्टर भर्ती की पुनः परीक्षा के प्रवेश पत्र 17 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed