{"_id":"6a16d155cd0e961641069a94","slug":"ras-recruitment-2026-notification-released-607-posts-to-be-filled-applications-open-june-4-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4328096-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: 607 पदों पर भर्ती के लिए आरएएस-2026 का विज्ञापन जारी, 4 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: 607 पदों पर भर्ती के लिए आरएएस-2026 का विज्ञापन जारी, 4 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार
आरपीएससी ने आरएएस भर्ती-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के तहत राज्य सेवाओं के 192 पदों एवं अधीनस्थ सेवाओं के 415 पदों सहित कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा एक्शन: भारत-पाक सीमा के 15 किमी दायरे में ढहेंगे अवैध ढांचे, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार की होगी, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग द्वारा 9 जनवरी को जारी प्रेस नोट के माध्यम से पहले ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा चुका है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा तिथि एवं परीक्षा केंद्रों की जानकारी अभ्यर्थियों को समयानुसार अलग से दी जाएगी।