सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Panic in Rajasthan as Three Minors Mysteriously Disappear

Rajasthan: इंटरनेट की 'दोस्ती' से लेकर बिना बताए घर छोड़ने तक, तीन नाबालिगों के अचानक लापता होने से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अजमेर जिले में तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। दरगाह क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए युवक पर 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। अलवरगेट और पीसांगन क्षेत्रों से भी किशोर-किशोरी के गायब होने के मामले सामने आए हैं।

Panic in Rajasthan as Three Minors Mysteriously Disappear
अजमेर में तीन नाबालिग लापता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अजमेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। दरगाह, अलवरगेट और पीसांगन थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें एक किशोरी के इंस्टाग्राम के जरिए युवक के संपर्क में आने और उसके साथ चले जाने का मामला भी शामिल है।


इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर किशोरी गायब
दरगाह थाना क्षेत्र में बिहार निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक दरगाह क्षेत्र में काम करता था और इंस्टाग्राम के माध्यम से किशोरी के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 127(2) और जेजे एक्ट की धारा 84 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos


अलवरगेट से 16 वर्षीय किशोरी लापता
वहीं, अलवरगेट थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि किशोरी सुबह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें-  दहेज की बलि चढ़ी तीन बच्चों की मां?, विवाहिता की मौत पर बवाल, शव पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

पीसांगन से मानसिक रूप से कमजोर किशोर गायब
पीसांगन थाना क्षेत्र में भी 16 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोर के लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों के मुताबिक किशोर बिना बताए घर से निकल गया और वापस नहीं आया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

तीनों मामलों में पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश के साथ-साथ तकनीकी आधार पर भी जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed