{"_id":"6a314cbc55d93a417f0d73b9","slug":"all-five-accused-in-the-abhijit-deepak-slapping-incident-granted-bail-welcomed-with-flower-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: अभिजीत दीपके थप्पड़कांड के पांचों आरोपियों को मिली जमानत, थाने के बाहर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: अभिजीत दीपके थप्पड़कांड के पांचों आरोपियों को मिली जमानत, थाने के बाहर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से मारपीट के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को अदालत ने जमानत दे दी है। सभी आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया गया। उनका थाने के बाहर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
अभिजीत दीपके थप्पड़कांड के आरोपियों को मिली जमानत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को मंगलवार को जमानत मिल गई। एडवोकेट बसंत पारीक के अनुसार, पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए छह-छह महीने के लिए पाबंद भी किया है।
शहीद स्मारक प्रदर्शन में हुआ था विवाद
यह घटना सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई थी। प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ने के बाद अभिजीत दीपके के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को हिरासत में लिया था।
थाने से बाहर निकलते ही फूल-मालाओं से स्वागत
जमानत मिलने के बाद विधायपुरी थाने से बाहर निकलते ही आरोपियों का उनके साथियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी भी की। थाने के बाहर का यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विचारधारा को लेकर विवाद का दावा
एडवोकेट बसंत पारीक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा और कुलदीप सिंह शेखावत आपस में मित्र हैं और प्रदर्शन देखने पहुंचे थे। उनके अनुसार, विचारधारा को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला बढ़ गया। वहीं, जोधपुर निवासी निकेत भी इस घटना में शामिल था, जिसे कथित तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि दो बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं। एक अन्य युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि आरोपियों में तीन जयपुर, एक सीकर और एक जोधपुर निवासी है।
यह भी पढ़ें: छात्रों से सीधे बात करेंगे राहुल गांधी, डोटासरा बोले- युवा जानना चाहते हैं असली दोषी कौन?
अभिजीत दीपके ने आरएसएस पर लगाए आरोप
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ अक्सर ऐसा व्यवहार किया जाता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी संगठन की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।