फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   rajasthan panchayat election sampla gram panchayat unopposed sarpanch 11 panchs

राजस्थान: इस गांव में कमाल!. न वोटिंग, न मुकाबला… लोगों ने बैठकर ही चुन ली पूरी पंचायत

Sat, 24 Oct 2026 07:41 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकरी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 07:41 AM IST
सार

राजस्थान के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की सरवाड़ पंचायत समिति की सांपला ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने आपसी सहमति और भाईचारे की मिसाल पेश की है। सरपंच पद पर अर्जुन सिंह राठौड़ और सभी 11 वार्डों में पंचों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

विज्ञापन
rajasthan panchayat election sampla gram panchayat unopposed sarpanch 11 panchs
सरपंच सहित सभी 11 वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी। इन दिनों चल रहे पंचायतराज चुनाव के प्रथम चरण में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है, जिसने न केवल सभी को चौंका दिया है, बल्कि राजनैतिक तनातनी के बीच पूरे प्रदेश को सुखद आश्चर्य से भर दिया है। सरवाड़ पंचायत समिति की सांपला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आपसी समझबूझ व सौहार्द का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर दिया और गांव के लोगों ने एकराय होकर बिना चुनाव ही ग्राम पंचायत का गठन कर लिया। सभी ने मिल-जुलकर पंच-सरपंच को निर्विरोध चुन लिया और चुनाव की नौबत ही खत्म कर दी। यहां एक एक प्रत्याशी के अलावा अन्य सभी दावेदारों द्वारा नामांकन वापस उठा लिए जाने से अब केवल निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना शेष रह गया है।
विज्ञापन


सरपंच अर्जुनसिंह राठौड़ सहित सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित

भगवान गोपाल महाराज द्वारिकाधीश की नगरी के रूप में सुविख्यात सांपला गांव में ग्राम पंचायत का पूरा बोर्ड निर्विरोध होते ही पूरा गांव खुशी से झूम उठा। यहां पर सरपंच पद पर अर्जुनसिंह राठौड़ सहित ग्राम पंचायत के सभी 11 वार्डों में पंचों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया है। सरपंच अर्जुनसिंह राठौड़ के साथ निर्विरोध चुने गए पंचों में वार्ड 1 से कैलाश रेगर, वार्ड 2 से कविता बलाई, वार्ड 3 से बन्नालाल गुर्जर, वार्ड 4 से अकीला बानो, वार्ड 5 से सोनू तेली, वार्ड 6 से हनुमान, वार्ड 7 से रेखा, वार्ड 8 से ओमप्रकाश, वार्ड 9 से रामेश्वर, वार्ड 10 से माया जाट एवं वार्ड 11 से गोपाललाल जाट शामिल है। यही नहीं, अब उप सरपंच की भी केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है, क्योंकि पंच-सरपंच ने एक बैठक कर उप सरपंच का भी निर्विरोध निर्वाचन करना तय कर लिया है।
विज्ञापन


गांव ने कायम की एकता व भाईचारे की मिसाल

सांपला ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, इसी प्रकार वार्ड पंच के लिए भी सभी 11 वार्डों में एक से अधिक उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग व ताल-मेल से सभी दावेदारों को एकसाथ बैठाकर चर्चा की। प्रेम व सौहार्द से भरे वातावरण में जब ग्रामीणों में एकता व भाईचारे का भाव कायम हुआ तो देखते ही देखते सहज ही वह फैसला हो गया, जो मौजूदा समय में दृष्टिगत होना लगभग असंभव सा ही लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली निकालकर चुने पंच-सरपंच

वार्ड पंच के लिए एक वार्ड में एक से अधिक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन ग्रामीणों ने सभी वार्ड पंच उम्मीदवारों को एकसाथ बिठाया और 11 वार्ड पंचों की वार्डवार गोली निकाली, जिसके नाम की गोली निकल गई, उसको विजेता घोषित कर दिया गया। दूसरे अन्य प्रत्याशी जो चुनाव में खड़े थे, उन्होंने भी इस पर कोई एतराज नहीं किया और अपनी सहमति व स्वीकृति देते हुए अपने-अपने आवेदन वापस ले लिए। उधर सरपंच पद के लिए भी 6 में से 5 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उसके बाद अर्जुनसिंह राठौड़ निर्विरोध चुनाव मैदान में रह गए। अब सरपंच सहित सभी 11 वार्ड पंचों के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना शेष रह गया है।


गांव में खुशी व जश्न का माहौल

इस फैसले के बाद गांव में खुशी व जश्न का माहौल बना हुआ है। जहां चारों तरफ चुनाव को लेकर शोरगुल व खींचतान मची हुई है, वहीं सांपला ग्राम पंचायत ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा व सराहना की जा रही है। ग्रामीण इसे भगवान गोपाल महाराज का आशीर्वाद मान रहे हैं। पूरे गांव में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटते हुए ग्राम पंचायत बोर्ड का जोरदार स्वागत किया। ग्रामवासियों के फैसले के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच व सभी पंचों ने जुलूस के साथ भगवान गोपाल महाराज के ऐतिहासिक मंदिर में पहुंचकर द्वारकाधीश के दर्शन किये और उनके विग्रह के सम्मुख माथा टेकते हुए क्षेत्र की बहबूदी व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस निर्वाचन पर निर्वाचन विभाग के अधिकारीगण भी अभिभूत हो गए हैं। सरवाड़ के निर्वाचन पंजीयन एवं उपखंड अधिकारी गजेंद्र शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के दौर में ऐसा सौहार्द व भाईचारा बहुत कम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed