फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   barmer panchayat election 2026 bhikhidevi seventh time unopposed sarpanch

बाड़मेर न्यूज: हेमाराम चौधरी की पत्नी भीखीदेवी ने रचा इतिहास, लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुनी गईं

Sat, 24 Oct 2026 12:16 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 12:16 PM IST
barmer panchayat election 2026 bhikhidevi seventh time unopposed sarpanch

राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत बाड़मेर जिले में सरपंच पदों के निर्विरोध निर्वाचन के बीच पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी की पत्नी भीखीदेवी ने इतिहास रच दिया है। बायतू पंचायत समिति की वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत से भीखीदेवी लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। उनके सामने इस बार कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं था। जिले की 10 पंचायत समितियों की 419 ग्राम पंचायतों में से 60 पंचायतों में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं, शेष 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 971 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन पंचायतों में शनिवार, 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे, जबकि रविवार को उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा।

लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच बनीं भीखीदेवी

बाड़मेर जिले की बायतू पंचायत समिति की वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत में पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी की पत्नी भीखीदेवी ने लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुने जाने का गौरव हासिल किया है। इस बार उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुने जाने के कारण भीखीदेवी का निर्वाचन जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिले की 60 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित

पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में बाड़मेर जिले की 10 पंचायत समितियों की कुल 419 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसके बाद 60 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। शेष 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 971 प्रत्याशी मैदान में हैं।
गडरारोड पंचायत समिति की मौसरी ग्राम पंचायत में भी सरपंच के साथ सात वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिले की अन्य पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू कर देर रात तक परिणाम घोषित किए जाने की व्यवस्था है।

इन 10 पंचायत समितियों में होगा मतदान

बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में जिले की चौहटन, धनाऊ, सेड़वा, फागलिया, लीलसर, मांगता, बायतू, आडेल, रामसर और गडरारोड पंचायत समितियों में पंच और सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 पंचायत समितियों में पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन तथा नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले की 419 ग्राम पंचायतों में से 60 में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जबकि 359 पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, उपसरपंच पद के लिए रविवार को चुनाव कराया जाएगा।

भीखीदेवी के निर्विरोध निर्वाचन पर टिकी नजरें

बाड़मेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, लेकिन वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत में भीखीदेवी का लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुना जाना सबसे अधिक चर्चा में है। उनके निर्वाचन ने इस बार पंचायत चुनाव में खास ध्यान खींचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों मेंअफरा-तफरी

24 Oct 2026

जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे

23 Oct 2026

पारिवारिक विवाद में लाट भैरव पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से उलझे लोग;video

23 Oct 2026

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा;video

23 Oct 2026

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

23 Oct 2026
विज्ञापन

काली मंदिर में मां काली के स्वरूप में पहुंची बालिका: VIDEO

23 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मड़ियाहूं

23 Oct 2026
विज्ञापन

हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, 600 एनसीसी कैडेट ने लिया प्रशिक्षण

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, प्रशिक्षण लेने वाले एनसीसी कैडेट्स यह बोले

23 Oct 2026

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

23 Oct 2026

फतेहाबाद: भूना में उधम सिंह चौक पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्राला, एक घायल

23 Oct 2026

बिजली संकट से उद्योगों पर दोहरी मार, दो दिन में 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस

23 Oct 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जेपी विशटाऊन के निवासी

23 Oct 2026

वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

23 Oct 2026

VIDEO: शिक्षा में सुधार और रोजगार की आस में किया मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: छाता चीनी मिल शुरू कराने और कर्जमाफी की मांग, किसान सभा ने दिया ज्ञापन

23 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में 'सीता की खोज' और 'लंका दहन' लीला का मंचन

23 Oct 2026

VIDEO : गांव की गलियों में बच्चों की टोलियां, गूंज रहे टेसू-झांझी के गीत

23 Oct 2026

VIDEO: सरकारी खरीद में एससी-एसटी उद्यमियों के लिए खुलेंगे अवसर

23 Oct 2026

VIDEO: पुष्पक विमान की सवारी निकाली, जगह-जगह स्वागत किया

23 Oct 2026

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: खीरी में मतदान खत्म होते ही भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी, पुलिस ने हटाया

23 Oct 2026

VIDEO: नगर कीर्तन शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव आगाज

23 Oct 2026

VIDEO: बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा

23 Oct 2026

अलीगढ़ के पैरासेलिंग शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने भरी 80 फीट ऊंची उड़ान

23 Oct 2026

चंपावत: आरएएस तकनीक छोटे किसानों के लिए मछली पालन का बेहतर विकल्प

23 Oct 2026

वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क

वीडियो: काशीपुर डिपो से 75 फीसदी संचालन रहा ठप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed