सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar: Youth Dies After Slipping into Farm Water Reservoir, Tragic Incident Leaves Village in Mourning

Alwar News: खेत में बने डैम के पास फिसला पैर, पानी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

सहनपुरी गांव में खेतों की सिंचाई के लिए बने डैम के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। पैर फिसलने से पानी में गिरे 24 वर्षीय युवक को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Alwar: Youth Dies After Slipping into Farm Water Reservoir, Tragic Incident Leaves Village in Mourning
जिला अस्पताल अलवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के सहनपुरी गांव में खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए डैम में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।



गांव के पूर्व सरपंच जलाराम ने बताया कि मृतक मिसरी (24) निवासी सहनपुरी शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर गया था। खेत में बने पानी के डैम के पास पहुंचने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डैम में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को पानी में गिरते देखा और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Rajasthan: रविंद्र सिंह भाटी के पेट्रोल कांड पर बड़ा एक्शन! विधायक के सुरक्षा अधिकारी पर गिरी गाज

घटना की सूचना मिलने पर विजय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश पैर फिसलने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed