अलवर: सीएम का रोड शो फ्लॉप, भाजपा के खिलाफ वोट का दावा; टीकाराम जूली बोले- जनता बदलाव के मूड में
अलवर नगर निकाय चुनाव में मतदान के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जनता इस बार भाजपा के खिलाफ वोट करेगी और बदलाव के मूड में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह मतदान शुरू होते ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने दावा किया कि अलवर की जनता इस बार भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी और बदलाव के मूड में है।
जूली बोले- जनता बदलाव के मूड में
टीकाराम जूली ने कहा कि जनता सब देख रही है और अपने मताधिकार के जरिए जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में सरकार बदलने वाली है और ‘राज बदलने वाला है’। जूली के मुताबिक, आज का मतदान अलवर की जनता के रुख को साफ कर देगा।
सीएम के रोड शो पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर रोड शो को लेकर भी टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रोड शो को फ्लॉप बताते हुए कहा कि इसमें करीब 500 से 700 लोग ही नजर आए। जूली का दावा है कि इस भीड़ में बड़ी संख्या प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों की थी। उन्होंने कहा कि रोड शो में आम जनता की वैसी भीड़ नजर नहीं आई, जैसा दावा किया जा रहा था। हालांकि, चुनाव में असली तस्वीर मतदान के बाद सामने आएगी और जनता अपने वोट के जरिए फैसला सुनाएगी।
मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील
टीकाराम जूली ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। अब नजरें अलवर शहर के मतदाताओं पर हैं कि आज का वोट किसके पक्ष में जाता है और चुनावी नतीजे किसके चेहरे पर जीत की मुस्कान लेकर आते हैं।