सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Another accused arrested in Karan Malhotra murder case, total five now in police custody

Alwar News: करण मल्होत्रा हत्याकांड में एक और आरोपी पुलिस हिरासत में, अब तक पांच हवालात पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

अलवर के मत्स्य थाना क्षेत्र में बख्तल चौकी के पास युवक करण मल्होत्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी इकबाल पुत्र करीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मुनाफेद सहित चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

Alwar News: Another accused arrested in Karan Malhotra murder case, total five now in police custody
करण मल्होत्रा हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार चिंटू मल्होत्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उनका भाई करण मल्होत्रा गाड़ी से अपने गांव देसुला जा रहे थे, तभी बख्तल चौकी के पास कई लोग लाठी-डंडों और फर्सियों से उन पर हमला कर दिए। हमलावरों ने फायरिंग भी की। गंभीर रूप से घायल करण को तुरंत सानिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 126(2), 189(2), 109(1), 304(4)(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और हत्या की धारा भी जोड़ी।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: रमेश रुलानिया हत्याकांड: राजस्थान पुलिस ने इंदौर से पकड़ा चौथा शूटर, 12 राज्यों में घूमता रहा गैंग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुरुषार्थी समाज और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विहिप के सदस्यों ने अस्पताल में धरना देकर लाश उठाने से भी रोक दिया। पुरुषार्थी समाज ने सर्व समाज बैठक बुलाकर इस मामले में मोब लिंचिंग की धारा लगाने की मांग भी की।

पुलिस ने आरोपियों के पैदल जलूस निकालकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण और पुलिस उप अधीक्षक अंगद शर्मा इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed