{"_id":"69ba9440556de20afa0e7be1","slug":"alwar-news-woman-attempts-suicide-during-questioning-over-theft-suspicion-alleges-police-misconduct-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: चोरी के शक में पूछताछ के दौरान महिला ने किया आत्महत्या प्रयास, पुलिस पर लगे दुर्व्यवहार आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: चोरी के शक में पूछताछ के दौरान महिला ने किया आत्महत्या प्रयास, पुलिस पर लगे दुर्व्यवहार आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
घरों में काम करने वाली महिला से चोरी के शक में पूछताछ के बीच उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला दिया। तेजाब पीकर आत्महत्या के प्रयास की इस घटना के बाद पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगने से मामला और गंभीर हो गया है।
चोरी के शक में पूछताछ के दौरान महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के संदेह में हिरासत में ली गई एक महिला ने तेजाब पी लिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे जयपुर रैफर करने की तैयारी की जा रही है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र जैन के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में संदेह के आधार पर वहां काम करने वाली एक महिला के खिलाफ शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान महिला ने मकान मालिक महेंद्र जैन पर छेड़छाड़ और बदसलूकी के आरोप लगाए। उसका कहना है कि इन घटनाओं से परेशान होकर उसने पहले ही काम छोड़ दिया था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया।
ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा पथराव प्रकरण में एक्शन: 36 उपद्रवियों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज, पांच आरोपी हिरासत में लिए गए
घटना से आहत होकर महिला ने कथित रूप से तेजाब पी लिया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के परिजनों ने भी पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
वहीं शिवाजी पार्क थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन