पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Youth Beaten by Mob After Theft Incident, Crowd Erupts Following Attack on Elderly Man

Alwar News: चोरी के बाद पकड़े गए युवक को लोगों ने जमकर पीटा, बुजुर्ग पर हमले के बाद भड़की भीड़

Thu, 25 Jun 2026 06:59 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 06:59 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात के बाद लोगों ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Alwar News: Youth Beaten by Mob After Theft Incident, Crowd Erupts Following Attack on Elderly Man
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कंपनी बाग के मुख्य गेट के पास चोरी के संदेह में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र में घूम रहे थे। आरोप है कि इनमें से ही एक युवक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: “मंत्री जी, कादो हटवा द्यो...” बच्चों की मासूम पुकार ने खोल दी गांव की बदहाल सड़क की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल बुजुर्ग और पीड़ित पक्ष की ओर से जो भी शिकायत या रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed