पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Bloody Clash Over 1.5 Bigha Land Dispute, Father and Son Injured in Sharp Weapon Attack

Alwar News: डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार के हमले में पिता-पुत्र घायल

Wed, 24 Jun 2026 11:29 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 11:29 PM IST
सार

डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने अलवर में हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Alwar News: Bloody Clash Over 1.5 Bigha Land Dispute, Father and Son Injured in Sharp Weapon Attack
जमीन विवाद में पिता-पुत्र घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बूरा खुर्द में डेढ़ बीघा जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि उनके भाई के बेटे जगदीश सहित भगवान सहाय, राजेंद्र, भागचंद और अन्य लोगों ने उन पर तथा उनके बेटे सुरेश पर हमला किया। उनके अनुसार जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इस संबंध में फैसला भी हो चुका था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: प्रसूता की मौत के मामले में खत्म हुआ गतिरोध, समझौते के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम की सहमति दी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को विरोधी पक्ष के लोगों ने पहले सुरेश के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर जब लक्ष्मण मौके पर पहुंचे तो उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अलवर लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed