सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Late night in MIA, miscreants uprooted the ATM of a private bank and took it away, l

Rajasthan: अलवर में फिल्मी अंदाज में चोरी हुआ एटीएम, CCTV समेत पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, लाखों की नकदी गायब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan News: अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने आधी रात एक निजी एटीएम को उखाड़कर चोरी कर लिया। बदमाश एटीएम में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग सिस्टम भी अपने साथ ले गए।

Late night in MIA, miscreants uprooted the ATM of a private bank and took it away, l
अलवर में फिल्मी अंदाज में एटीएम चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक वारदात ने पुलिस और स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी। अज्ञात बदमाशों ने आधी रात करीब 12 बजे एक प्राइवेट एटीएम को ही उखाड़कर अपने साथ ले जाने की बड़ी घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एटीएम में चार लाख रुपये भी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सीसीटीवी भी समेट ले गए बदमाश
रामगढ़ पुलिस के अनुसार, देर रात बदमाश एटीएम पर पहुंचे और कुछ ही देर में मशीन उखाड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी अपने साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग सिस्टम भी ले गए, ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में थे चार लाख से ज्यादा रुपये
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एटीएम में करीब चार लाख रुपये से अधिक की नकदी मौजूद थी। सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि वारदात को किसी संगठित गिरोह ने अंजाम दिया हो सकता है। जिस तरह से पूरी एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाया गया, उससे साफ है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर रखी थी और पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RPSC में एक साल में क्या-क्या बदला? 47 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा, 10000 नियुक्तियां और जीरो लीकेज का दावा

टोल और संदिग्ध वाहनों को खंगाल रही पुलिस
फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के मार्गों, टोल नाकों और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed