{"_id":"6a2422c6f59bd2b5e80fc045","slug":"alwar-news-accused-sent-to-police-remand-in-alleged-conversion-case-former-mla-demands-fair-probe-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस रिमांड पर आरोपी, पूर्व विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस रिमांड पर आरोपी, पूर्व विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
अलवर में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर सामने आए विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अब रिमांड के दौरान पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
कथित धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र स्थित तंवर कॉलोनी में सामने आए कथित धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: रणथंभौर में गूंजी किलकारी, तीसरी बार मां बनी बाघिन रिद्धि, साथ दिखा नन्हा शावक
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच के बाद गिरफ्तार आरोपी राजकुमार को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कथित धर्म परिवर्तन गतिविधियों में किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की भूमिका तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामने आया घटनाक्रम गंभीर है और इसकी निष्पक्ष व व्यापक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।