{"_id":"6a22ed79ca6a0958d70280d5","slug":"alwar-news-youth-found-dead-near-new-power-substation-in-saunkhar-murder-angle-under-investigation-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: सौंखर में नए बिजली घर के पास कचरे के ढेर में मिला युवक का शव; हत्या की आशंका पर जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: सौंखर में नए बिजली घर के पास कचरे के ढेर में मिला युवक का शव; हत्या की आशंका पर जांच तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के सौंखर गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
सौंखर में नए बिजलीघर के पास युवक का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के सौंखर गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नया बिजली घर के पास कचरे के ढेर में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सौंखर गांव निवासी एक व्यक्ति सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीतमपुरा रोड स्थित नए बिजली घर के पास उसकी नजर कचरे के ढेर में पड़े एक शव पर पड़ी। बताया जा रहा है कि शव को आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। इसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ajmer: RPSC ने लेक्चरर-कोच परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजियां जारी कीं, वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत की मुख्य सूची भी आई
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी खेड़ली थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की सहायता से खेड़ली उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोक पुत्र मोहर सिंह सैनी (45) निवासी सौंखर के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को सूचना दे दी है। दोनों टीमों की जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटनाक्रम के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
घटना को लेकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।