बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Speeding Truck Rams Bike on Malakhera Road, Son Dies, Father Critical

Alwar News: मालाखेड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 01:18 PM IST
Alwar News: Speeding Truck Rams Bike on Malakhera Road, Son Dies, Father Critical
जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में मालाखेड़ा रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश गुर्जर (26) निवासी चांद पहाड़ी के रूप में हुई है। वह अपने पिता सरजीवन गुर्जर के साथ बाइक से ढेलावास गांव जा रहा था। परिजनों ने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार के निधन के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान मालाखेड़ा रोड स्थित नटनी के बारा के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur: 500 रुपये गायब हुए तो तलाशी के नाम पर उतरवाए छात्राओं के कपड़े, हंगामे के बाद शिक्षिका निलंबित

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सरजीवन गुर्जर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain: गुप्त नवरात्रि पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार, भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिया दर्शन

16 Jul 2026

आजमगढ़ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम video

16 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद दोनों आरोपी फिर जेल भेजे गए

15 Jul 2026

जंतर मंतर पर सीजेपी का 26वें दिन भी प्रदर्शन जारी

15 Jul 2026

नोएडा में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच झुलसे

15 Jul 2026
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो-सड़क का बनेगा नया कॉरिडोर

15 Jul 2026

गंदगी में बनते मिले मोमोज, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 115 किलो चटनी नष्ट कराई

15 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

15 Jul 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीत के लिए बहाया पसीना

15 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं ने सभा में लिया भाग

15 Jul 2026

VIDEO: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल के नजदीक पहुंचा गंगा का जलस्तर

15 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

15 Jul 2026

युवक पर बेरहमी से हमला: गिरफ्तार आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं

15 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद फिर जेल भेजे गए रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव

15 Jul 2026

Kota News: सीजेरियन के बाद 4 महिलाओं की किडनी फेल! डायलिसिस से किया इनकार, मांगी इच्छामृत्यु

15 Jul 2026

जाजमऊ हाईवे टोल प्लाजा चालू, 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ

15 Jul 2026

शुक्लागंज: खोदी गई सड़क पर हुआ पैचवर्क, राहगीरों को राहत

15 Jul 2026

एमसीडी में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर AAP से छीनीं वार्ड समितियां

15 Jul 2026

स्कूल के लिए निकला छात्र बनारस पहुंचा, नशे वाला लड्डू खिलाने का आरोप

15 Jul 2026

VIDEO: महादेव की भक्ति में डूबीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, बाबा विश्वनाथ धाम में किए दर्शन

15 Jul 2026

बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

15 Jul 2026

तावडू में छह एकड़ में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

15 Jul 2026

पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग का झांसा देकर 43 लाख की साइबर ठगी

15 Jul 2026

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत

15 Jul 2026

फरीदाबाद के आईटीआई संस्थानों में आवेदन की अंतिम तिथि पर भीड़

15 Jul 2026

मुख्यमंत्री 17 जुलाई को आएंगे मुरादनगर, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

15 Jul 2026

हांसी : दो महीने तक पेयजल की मांग को लेकर चले आंदोलन के बाद ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग पूरी

15 Jul 2026

Bhilwara: दुबई में कारोबारी के अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड लुत्फी की तलाश

15 Jul 2026

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों का दावा, 17 जुलाई को मिलेंगी हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; मान सरकार पर साधा निशाना

15 Jul 2026

E20 पेट्रोल पर बढ़ी बहस: जालंधर में मैकेनिकों ने गाड़ियां खराब होने का किया दावा, पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बताई 'मिसिंग' की असल वजह

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed